RBSE Board Class 10th & 12th Result Kab Aayega 2026 Today News Update : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इतिहास में इस बार नया बदलाव देखने को मिल सकता है ! पहली बार ऐसा होने जा रहा है सीनियर सेकेंडरी कक्षा 12वीं से पहले सेकेंडरी कक्षा 10वीं बोर्ड का परिणाम घोषित किया जाएगा? बोर्ड प्रशासन के अनुसार यह बताया गया है कक्षा दसवीं का परिणाम 20 मार्च तक जारी होने का पूरा उम्मीदहै।
जानकारी के लिए आपको बताना चाहूंगा उत्तर पुस्तिका के जांच बहुत ही तेज गति से चल रही है बोर्ड ने कॉपी की जांच के लिए प्रदेश भर में 30915 परीक्षकों को बुलाया है लगातार मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं बोर्ड के सचिव गजेंद्र सिंह के द्वारा बताया गया है कि सरकार की मंशा के अनुसार परिणाम जल्दी जारी करने की पूरी तैयारी चल रही है ताकि विद्यार्थी को आगे की पढ़ाई की योजना बनाने में समय मिल सके।
दसवीं बोर्ड परीक्षा इस बार पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाई गई थी परीक्षा के लिए 6195 केंद्र बनवाए गए थे जहां 175 विषय की परीक्षा आयोजित किया गया था परीक्षा की निगरानी के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की 150 फ्लाइंग टीम के साथ बोर्ड स्तर पर 57 विशेष फ्लाइंग दल सक्रिय रहे। इसके अलावा कमांड कंट्रोल रूम से 273 सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से परीक्षा केंद्र पर नजर बनाए जा रहे थे।
आंकड़े के अनुसार यह बताया गया है कक्षा दसवीं सेकेंडरी में 10 लाख 68109 विद्यार्थी पंजीकृत करवाए थे जबकि 12वीं सीनियर सेकेंडरी में 9 लाख 100009 विद्यार्थी ने पंजीकृत करवाया था इसके अलावा प्रवेशिका में 7817 और वरिष्ठ उपाध्याय वर्ग में 4122 विद्यार्थी इसमें शामिल हुए थे परिणाम को लेकर विद्यार्थी और अभिभावक लंबे समय से इंतजार में बैठे हैं।
Also Read…
JAC Board Result 2026 : मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट कब आएगा? ऐसे करें मोबाइल से चेक (पूरी जानकारी)

