Bihar Labour Card Kaise Banaye
Latest Update New Vacancy

Labour Card Kaise Banaye Bihar Wale : बिहार न्यू लेबर कार्ड कैसे बनाये ऑनलाइन – New process

Labour Card Kaise Banaye Bihar Wale : दोस्तों, Bihar Building and Other Construction Workers Welfare Board के अंतर्गत बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन करने वाले श्रमिकों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना होता है। बिहार लेबर कार्ड के लिए सामान्य रूप से आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

अगर आप बिहार में राजमिस्त्री (Mason), बढ़ई (Carpenter), प्लंबर (Plumber), बिजली मिस्त्री (Electrician), वेल्डर (Welder) या अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े मजदूर हैं, तो बिहार लेबर कार्ड आपके लिए उपयोगी हो सकता है। इसके माध्यम से पात्र श्रमिकों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है।

बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए श्रमिक को पिछले 12 महीनों में कम से कम 90 दिनों तक निर्माण कार्य करने की शर्त पूरी करनी पड़ सकती है। आवेदन करने से पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की वर्तमान स्थिति जरूर जांच लें।

Bihar Labour Card Kaise Banaye

आज के इस लेख में हम आपको Bihar Labour Card Kaise Banaye Online 2026, बिहार लेबर कार्ड के लिए पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, लेबर कार्ड के फायदे और आवेदन की स्थिति चेक करने से जुड़ी जरूरी जानकारी आसान हिंदी में बताएंगे।

Card Name Bihar Labour Card
Post Type Government Scheme
Related Board Name ihar Building and Other Construction Workers
Age Limit 18 से 60 वर्ष
Registration Fee 20
5-Year Contribution 30
Total Initial Fee 50
Official Website https://bocwboard.bihar.gov.in

Bihar Me Labour Crad Kya Hai

बिहार लेबर कार्ड योजना बिहार सरकार द्वारा मजदूरों के लिए चलाई जाने वाली योजना है। इस योजना के तहत निर्माण कार्य करने वाले मजदूर अपना लेबर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए राजमिस्त्री, बढ़ई, पेंटर, प्लंबर, बिजली मिस्त्री और अन्य निर्माण मजदूर आवेदन कर सकते हैं।

लेबर कार्ड बनने के बाद मजदूरों को सरकार की अलग-अलग योजनाओं का लाभ मिल सकता है। इनमें बच्चों की पढ़ाई के लिए सहायता, इलाज के लिए मदद और अन्य आर्थिक सहायता शामिल हो सकती है। इन सभी लाभों के लिए मजदूर को संबंधित योजना की शर्तें पूरी करनी होंगी।

• राजमिस्त्री
• राजमिस्त्री के सहायक
• बढ़ई
• लोहार
• पेंटर
• बिजली मिस्त्री
• प्लम्बर
• टाइल्स मिस्त्री
• सेंट्रिंग और शटरिंग का काम करने वाले श्रमिक
• वेल्डर
• ईंट निर्माण से जुड़े श्रमिक
• कंक्रीट मिक्सर ऑपरेटर
• रोलर चालक
• निर्माण कार्य से संबंधित और अन्य श्रमिक

Bihar Labour Card Education Qualification – शैक्षणिक योग्यता

बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए किसी विशेष शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकता नहीं होती है। यानी कम पढ़े-लिखे या बिना पढ़े-लिखे मजदूर भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक का निर्माण कार्य से जुड़ा होना और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी है।

Bihar Labour Card Required Document

⇒ आधार कार्ड
⇒ आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट पासबुक
⇒ मोबाइल नंबर
⇒ हाल की पासपोर्ट साइज़ रंगीन फ़ोटो
⇒ बायो-डेटा/रिज़्यूमे
⇒ 90 दिन के काम का अनुभव प्रमाण-पत्र (अगर उपलब्ध हो)
⇒ स्व-घोषणा पत्र (अगर अनुभव प्रमाण-पत्र उपलब्ध हो)
⇒ जियो-टैग की गई फ़ोटो (अगर उपलब्ध हो)
⇒ राशन कार्ड (अगर उपलब्ध हो)
⇒ परिवार के सदस्यों के आधार नंबर (नॉमिनी और परिवार की जानकारी जोड़ने के लिए)

How To Apply Online Bihar Labour Card Kaise Banaye?

STEP 1 :- अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करके मांगी गई आधार सत्यापन प्रक्रिया पूरी करें।

STEP 2 :- अब आवेदन फॉर्म में अपना नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और काम से संबंधित जानकारी भरें।

STEP 3 :- मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

STEP 4 :- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी को अच्छी तरह जांच लें।

STEP 5 :- यदि पोर्टल पर आवेदन शुल्क मांगा जाए, तो निर्देश के अनुसार ऑनलाइन भुगतान करें।

STEP 5 :- अंत में Submit बटन पर क्लिक करके आवेदन जमा करें।

STEP 6 :- आवेदन की रसीद या पंजीकरण संख्या को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

Also Read….

Bihar Labour Card Kaise Bnaye 2026 : बिहार लेबर कार्ड कैसे बनाएं?, मजदूर भाई-बहन ऐसे करें आवेदन

Ladli Behna Yojana 41vi Kist Kab Aayega : Ladli Behna Yojana 41वीं किस्त कब आएगी? जानें तारीख, ₹1500 की राशि और स्टेटस चेक करने का तरीका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *